सवायजपुर: अतिरिक्त दहेज में बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला, पाली थाने में पति समेत 6 ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पाली थाने में एक महिला ने जनपद शाहजहांपुर निवासी अपने पति समेत 6 ससुरालियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले जनपद शाहजहांपुर के मिर्जापुर थाना क्षेत्र में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में एक मोटरसाइकिल की मांग करने लगे थे।