सवायजपुर: 700 साल पुराने मंदिर में नवरात्रि पर लगता है भक्तों का तांता, क्षत्रिय कुलदेवी के दर्शन को भरखनी आते थे कन्नौज के राजा
चैत्र नवरात्रि आज यानी मंगलवार से शुरू हो गए हैं। पाली-भरखनी क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो गया। श्रृद्धालु भक्ति भाव से तड़के ही मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचकर लाइन में लग गए। चैत्र नवरात्रि प्रारंभ पर भरखनी स्थित एक ऐसे प्राचीन मन्दिर का इतिहास बताएंगे जोकि 700 साल पुराना मंदिर है। यहां क्षत्रियों की कुलदेवी हैं।