सवायजपुर: भाहपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक और दो किसान हुए घायल
पाली थाना क्षेत्र में भाहपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक और पैदल जा रहे दो किसान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पाली पीएचसी पहुंचाया। बताया गया किसान फसल काटकर पैदल घर जा रहे थे, तभी पीछे आ रही बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक किसानों से टकरा गई और बाइक चालक समेत किसान घायल हो गए।