झांसी: झांसी में 15 साल बाद युवक ने की घर वापसी, पत्नी ने अपनाया हिंदू धर्म, बोला- बंगाल में सरकार के डर से मुस्लिम बना था
Jhansi, Jhansi | Sep 26, 2026 झांसी में करीब 15 साल पहले मुस्लिम धर्म अपनाने वाले राजकुमार उर्फ रफीक खान ने शनिवार की दोपहर 3 बजे अपनी पत्नी और बेटे के साथ हिंदू धर्म में घर वापसी की। रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी राजकुमार ने सिद्धेश्वर मंदिर में हिंदू संगठनों के लोगों की मौजूदगी में पूजा-पाठ और हवन किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद उसने फिर से अपना नाम राजकुमार पटेरिया रख लिया।