फतुहा: सिक्स लेन पुल के पास नदी थाना पुलिस ने सीएनजी ऑटो से 540 लीटर देसी शराब बरामद की
Fatwah, Patna | May 30, 2026 सब्बलपुर सिक्स लेन पुल के पास से नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक सीएनजी ऑटो पर लोड 540 लीटर देसी शराब बरामद किया है। पुलिस की भनक लगते ही शराब धंधेबाज सीएनजी ऑटो को छोड़कर भागने में सफल रहा है। नदी थाना के अपर थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है साथ ही जब्त टेंपो के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।