चायल: बलीपुर टाटा गांव में घर के बाहर बंधी तीन भैंसें चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
चरवा (कौशाम्बी)। जनपद में पशु चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव का है, जहां बीती रात अज्ञात चोर घर के बाहर बंधी तीन कीमती भैंसें खोलकर ले गए। चोरी गई भैंसों की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।शनिवार 11 बजे थाने में शिकायत!