सैदपुर: रातोंरात दो दुकानों से लाखों की संदिग्ध चोरी, नकदी, मोबाइल, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ
सैदपुर थानाक्षेत्र स्थित नसीरपुर में चोरों ने कथित रूप से एक ही रात दो दुकानों को निशाना बनाकर संदिग्ध हालात में लाखों रुपये के मोबाइल, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर घटना का शीघ्र खुलासा करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की माँग की है।