संडीला: बघौली के गोपार के रामपुर में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद, प्रशासन सतर्क
बघौली के ग्राम गोपार-रामपुर पुलिया में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना को लेकर कई महीनों से विवाद चल रहा है। इसी क्रम में मूर्ति स्थापना के समर्थन में विशाल धरना-प्रदर्शन की तैयारी की सूचना प्रशासन को मिली थी। सूचना मिलते ही प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।