गुना नगर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने राजगढ़ से पैदल यात्रा पर निकले दो युवक गुना पहुंचे, गोरखपुर में यूपी के सीएम से मिलेंगे
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग पर राजगढ़ जिले के चाटू खेड़ा गांव से दो युवकों ने 5 मई 2026 को पैदल यात्रा शुरू की है। 10 मई को युवकों ने गुना में बताया, रात्रि विश्राम के बाद आगे बढ़ रहे हैं, अयोध्या गोरखपुर पहुंचकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे। गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के साथ अन्य मांगों का मांग पत्र देंगे।