सिमडेगा: सदर थाना पुलिस ने सामटोली के पास अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर किया ज़ब्त, मामला दर्ज
सिमडेगा सदर थाना की गश्ती पुलिस ने सामटोली के पास बुधवार को 1:30 बजे अवैध बालू लगा हुआ ट्रैक्टर को जप्त किया मौके से चालक फरार हो गया ।बताया गया की सूचना मिली थी कि शंख नदी से बालू का उठाव की जा रही है जिसके बाद गश्ती पुलिस ने उसे पकड़ा और थाना लाया गया है। बताया गया कि मामले में मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।