Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
btvnewsbharat
3
पुलिस के रोकने के बाद सांसद चन्द्रशेखर आजाद पहुचें सत्ता परिवर्तन यात्रा में live #सत्तापरिवर्तनयात्रा #liveshow #ASP_K_Mission2027 #ReleaseChandraShekhaAzad #citynews24live #SattaParivartanYatra #गरीब_की_आवाज़ #VoiceOfThePeople #सच_की_जीत
Hardoi, Hardoi
| Jun 4, 2026
#सत्तापरिवर्तनयात्रा
#liveshow
#asp_k_mission2027
#releasechandrashekhaazad
#citynews24live
#sattaparivartanyatra
#गरीब_की_आवाज़
#voiceofthepeople
#सच_की_जीत
MORE NEWS
साथियों यह वीडियो एक बसपा के मंच का है जहां पर बाबा साहब का अपमान किया जा रहा है और अब कहां मर गए बसपा के लोग करो कमेंट और दो जवाब यही तुम्हारा मिशन है यही तुम्हारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय का नारा है शर्म करो समाज के दलालों #citynews24live #followforfollowback
Hardoi, Hardoi | Jun 25, 2026
बीईओ और महिला लिपिक का ऑडियो वायरल, बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की खुली पोल . शिक्षकों से अवैध वसूली न करने पर महिला लिपिक को कर दिया निलंबित . #हरदोई। जिले के भरावन ब्लॉक में बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में खंड शिक्षा अधिकारी केके त्रिपाठी और महिला लिपिक प्रत्युषा लहेरी के बीच हुई कथित बातचीत को लेकर विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि वायरल ऑडियो में शिक्षकों से अवैध वसूली कराने को लेकर बातचीत होने का दावा किया जा रहा है। ऑडियो में कथित तौर पर यह भी कहा गया है कि वसूली की रकम में विभागीय अधिकारियों की हिस्सेदारी तय है। द टेलीकास्ट न्यूज नेटवर्क वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि महिला लिपिक ने कथित अवैध वसूली करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद उसे निलंबित करा दिया गया। महिला कर्मचारी का दावा है कि उसने किसी भी प्रकार की अवैध वसूली में शामिल होने से मना किया था, जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई कराई गई। मामले को लेकर महिला लिपिक ने जिलाधिकारी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में विभागीय भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वायरल ऑडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो यह मामला बेसिक शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार की बड़ी परतें खोल सकता है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - द टेलीकास्ट न्यूज़
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026
हरदोई में 5 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियां सील लखनऊ अग्निकांड के बाद हरदोई में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियां सील अग्निशमन विभाग और प्रशासन का संयुक्त अभियान, बेसमेंट में संचालित संस्थानों पर गिरी गाज लखनऊ में 22 जून को हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद हरदोई जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिले में कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरियों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। निरीक्षण के दौरान कई संस्थानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 5 कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कुछ संस्थान बेसमेंट में संचालित हो रहे थे, जहां आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं थीं। इसे विद्यार्थियों की जान के साथ खिलवाड़ मानते हुए प्रशासन ने मौके पर ही कार्रवाई की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिक्षा संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कोचिंग संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अग्निशमन विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य कोचिंग संचालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026
PM आवास योजना की किस्त के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप मैनपुरी – एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त स्वीकृत होने और मोबाइल पर संदेश आने के बावजूद राशि खाते में नहीं पहुंची। उनका कहना है कि डूडा कार्यालय में 30 हजार रुपये की मांग की गई और रकम न देने पर किस्त रोकने की बात कही गई। पीड़ित ने बताया कि वह कई बार कार्यालय के चक्कर लगा चुका है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026
अग्नि सुरक्षा में लापरवाही पर हरदोई में सख्ती, होटल समेत पांच प्रतिष्ठान सील हरदोई में सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित एक होटल और चार शैक्षणिक संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया। साथ ही इन सभी परिसरों की विद्युत आपूर्ति भी तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गई।बताया गया कि हाल ही में प्रदेश की राजधानी में हुई अग्निकांड की घटना के बाद प्रशासन ने जिले में संचालित ऐसे संस्थानों की जांच शुरू की थी, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।जिन प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का शिकंजा कसा गया उनमें शहर के डीएम चौराहा क्षेत्र स्थित एसएस लाइब्रेरी और फर्थरेंस लाइब्रेरी, पिहानी चुंगी क्षेत्र की महादेव लाइब्रेरी, जिंदपीर चौराहे के पास संचालित विशाल कंप्यूटर इंस्टीट्यूट तथा रेलवेगंज क्षेत्र का होटल दीप शामिल हैं। आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे थे जांच के दौरान पाया गया कि लाइब्रेरी और कोचिंग से जुड़े अधिकांश संस्थान बेसमेंट में संचालित किए जा रहे थे, जबकि वहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं मौजूद नहीं थीं। कुछ संस्थान आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे थे, जिसके लिए आवश्यक अनुमति और मानक पूरे नहीं किए गए थे। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई स्थानों पर आपातकालीन निकास मार्ग नहीं था और आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त उपकरण भी उपलब्ध नहीं थे।मंगलवार को अग्निशमन विभाग की टीम ने इन प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट में सुरक्षा संबंधी गंभीर कमियों का उल्लेख किया गया, जिसके बाद जिला प्रशासन ने अगले ही दिन कार्रवाई का निर्णय लिया। कार्रवाई के दौरान संस्थानों को सील करने के साथ-साथ उनके बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए ताकि बिना अनुमति संचालन दोबारा शुरू न हो सके।इस अभियान का नेतृत्व सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर ने किया। उनके साथ पुलिस, नगर पालिका, अग्निशमन विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी ऐसे संस्थानों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
Hardoi, Hardoi | Jun 24, 2026