कालपी: कालपी में राजस्व वसूली अभियान में नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक ने सख्ती दिखाई, 45 बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई शुरू
Kalpi, Jalaun | Jun 23, 2026 कालपी नगर पालिका परिषद द्वारा बकाया गृहकर और दुकान किराया वसूली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार दोपहर 2 बजे राजस्व निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई तेज कर दी गई है। चार से पांच वर्षों से किराया जमा न करने वाले 45 बड़े बकायेदार दुकानदारों को नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है। निर्धारित समय सीमा में बकाया जमा न करने पर कार्रवाई होगी।