चूरू: पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के स्वास्थ्य के लिए तुलादान, सभापति सहित 32 पार्षदों का किया अभिनंदन
Churu, Churu | Oct 18, 2026 चूरू में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर खंडेलिया चौक में तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सम्प्रति संस्थान एवं खंडेलिया परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पूजा-अर्चना के बाद राठौड़ का तुलादान किया गया। इस दौरान सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना की गई तथा गायों के लिए गुड़