फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद पुलिस ने रातभर अभियान चलाकर 63 अपराधियों को दबोचा, वारंटियों पर वज्र प्रहार
फिरोजाबाद एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस ने बीती रात से रविवार सुबह 5 बजे तक चलाए गए विशेष गिरफ्तारी अभियान में 63 NBW / SR / वांछित अभियुक्तों को धर दबोचा। यह कार्रवाई सभी थानों द्वारा अलग अलग की गई। सर्वाधिक गिरफ्तारी रजावली (08), सिरसागंज (08), शिकोहाबाद (07) थाना क्षेत्रों से हुई।