मुज़फ्फरनगर: नई मंडी के वकील रोड से शादी समारोह में आए एक व्यक्ति को पंजाब पुलिस के द्वारा किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप
नई मंडी के वकील रोड पर शाहदरा निवासी रचित कौशिक को पंजाब पुलिस के द्वारा अचानक गिरफ्तार करने को लेकर पुरी नई मंडी में अपहरण की सूचना फैल गई। जैसे ही पुलिस को जानकारी लगी तो मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जानकारी ली गई। जहां पर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताएं कि रचित कौशिक को पंजाब पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है ना कि उसका अपहरण हुआ है।