चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा को लेकर चल रहे विवाद पर स्वामी यशवीर जी महाराज ने मंगलवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें प्रतिमा लगवाने की बात कही। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मूर्ति को स्थापित किया जाएगा। डीएम ने कहा कि शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।