मंगलवार को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंदनपुरा में कपड़े के एक गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग लगने की सूचना जैसे ही दमकल विभाग को लगी तो मौके पर दमकल विभाग की गाड़ी के द्वारा पहुंचकर बड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताएं की आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।