मुज़फ्फरनगर: मोहल्ला कृष्णापुरी एवं खादरवाला में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा 6 सड़कों का किया उद्घाटन
मंगलवार को मोहल्ला कृष्णापुरी एवं खादरवाला में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा 6 सड़कों का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों के द्वारा मीनाक्षी स्वरूप का माला पहनकर स्वागत किया गया। मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि लगातार उनके द्वारा नगर क्षेत्र में विकास कराए जा रहे हैं और यह विकास की गति रुकने वाली नहीं है।