मुज़फ्फरनगर: गांव नगला राई में भाकियू नेता के नेतृत्व में पंचायत कर बाढ़ से ग्रस्त किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की उठाई गई मांग
मंगलवार को गांव नगला राई में भारतीय किसान यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि 6 महीने पहले आई बाढ़ से किसानों को काफी नुकसान हुआ था। जिस पर सरकार के द्वारा अभी तक उन्हें मुआवजा नहीं दिया गया। इसलिए वह मांग करते हैं कि जल्द से जल्द उन्हें मुआवजा दिया जाए।