मानपुर: जोहिला फॉल में सुरक्षा भगवान भरोसे,वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल, जिम्मेदार विभागों की चुप्पी पर चर्चा
Manpur, Umaria | Jun 4, 2026 उमरिया जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जोहिला फॉल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोगों के बीच विवाद जैसी स्थिति दिखाई दे रही है।हालांकि वीडियो के सत्यता की स्वतंत्र और आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसने एक ऐसे मुद्दे को सामने ला दिया है जिसे लंबे समय से नजरअंदाज किए जाने की चर्चा स्थानीय स्तर पर होती रही है।