भोगांव: भोगांव के शिक्षक रत्नेश का गणित शोध, अंतरराष्ट्रीय कॉपीराइट से हुआ सम्मानित
कस्बा भोगांव के गणित शिक्षक और स्वतंत्र शोधकर्ता रत्नेश कुमार ने अपने गणितीय शोध कार्य से जिले का नाम रोशन किया है। उनके शोध “सबसे छोटी संख्याएँ लिखने के रत्नेश के तर्क को भारत सरकार से आधिकारिक कॉपीराइट पंजीकरण प्राप्त हुआ है। खास बात यह है कि यह कॉपीराइट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य है और विश्व के करीब 181 देशों में प्रभावी माना जाता है।