गुरुआ: सरई ताड़ के पास तिलक चढ़ा कर लौट रहे लोगों से भरी ऑटो पलटी, दर्जन भर लोग घायल
Gurua, Gaya | Apr 22, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के सरई टाड़ गांव के पास स्थित ईंट भट्ठा के नजदीक एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तिलक चढ़ाई से लौट रही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ऑटो पर सवार लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुआ प्रखंड के सईद बिगहा गांव में तिलक चढ़ाई कार्यक्रम संपन्न होने के बाद करीब डेढ़ दर्जन लोग ऑटो पर सवार होकर औरंगाबाद लौट रहे थे।