महोबा: रेलवे स्टेशन पर जीआरपी अलर्ट, होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को मिल रही मदद
Mahoba, Mahoba | Apr 26, 2026 होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस टीम सक्रिय रहकर बाहर से आए परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन कर रही है। थाना प्रभारी अजय भदोरिया माइक के जरिए जानकारी दे रहे हैं। केंद्रों तक पहुंचाने में मदद की जा रही है। महिला परीक्षार्थियों के लिए टाउन हॉल और पुरुषों के लिए जीजीआईसी रामनगर में ठहरने की व्यवस्था है।