मुंगावली: किरौला चैक पोस्ट पर 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ दबंगों ने रास्ता रोककर की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने किया मामला दर्ज
कुरवाई निवासी शकील उम्र 40 वर्ष ने शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरूवार-शुक्रवार की दारमियानी रात लगभग दो बजे साहब सिंह यादव और उसके तीन साथीयों ने रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट की, फरियादी की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।