कानपुर: दामोदर नगर में नहर में गिर कर डूबने से 2 साल के बच्चे की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दामोदर नगर में नहर में 2 साल के बच्चे की डूबने से मृत्यु हो गयी। नहर किनारे खेल रहे बच्चे का अचानक पैर फिसल गया, जिससे बच्चा नहर में गिर गया। लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल ले गये। जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची हनुमन्त बिहार थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।