कायमगंज: गांव उलियापुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, एक साल से टूटी पड़ी थी लाइन
शमशाबाद के गांव उलियापुर निवासी सुरजीत जाटव का पुत्र मयंक अपने सौतेले भाई अंकुर के साथ खेत पर मक्का की रखवाली करके बाबा सोनेलाल के पास जा रहा था।इस दौरान गांव के पास चकरोड पर एचटी लाइन का तार टूटा पड़ा हुआ था।इसकी चपेट में मयंक आ गया।करंट लगता ही उसके साथ मौजूद अवनीश और अंकुर ने खेत पर मौजूद बाबा सोनेलाल को सूचना दी। परिजन उसको घर ले गए। जहां उसकी मौत हो गई।