गुमला जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत लगातार बड़ी सफलता दिलाने वाले पुलिस अधीक्षक को झारखंड पुलिस महानिदेशक ने दो अलग-अलग अभियानों में उनके उत्कृष्ट योगदान और अद्वितीय नेतृत्व के लिए प्रशंसा प्रमाणपत्र और ₹15 लाख का नकद इनाम प्रदान किया है। चंगावारी ऊपर टोली में 15 लाख के इनामी मार्टिन केरकेट्टा और लावादाग में तीन नक्सलियों को मार गिराया था।