निवाली: खेतिया-सेंधवा स्टेट हाइवे पर 23 वर्षीय युवक घायल, बाइक से अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज जारी
खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर सड़क हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार हेतु बाइक से अस्पताल लाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार बाइक से जाते समय 23 वर्षीय युवक घायल हो गया जो कि मल्फा का निवासी बताया जा रहा है खेतिया स्टेट हाइवे पर संत अगस्टिन स्कूल के पास यह हादसा होने की जानकारी मिली है।वही घटना कैसे हुई येपुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।