बक्सर: जिले की बिजली कंपनी में कर्मचारी 30 नवंबर तक काला पट्टी बांधकर करेंगे काम
Buxar, Buxar | Nov 25, 2024 अपनी मांगों को लेकर 30 नवंबर तक बिजली कंपनी में कार्य कर रहे मानव बल काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। सोमवार को सुबह 10 बजे से हीं जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित बिजली कंपनी के पावर सब स्टेशन में काला पट्टी लगाकर सांकेतिक हड़ताल पर चले गए। मानव बलों का कहना था कि सम्मानजनक वेतन की मांग को लेकर हम सभी फिलहाल सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं।