बक्सर: पंचकोसी परिक्रमा विश्राम सरोवर बसांव मठ से संपन्न, बसांव पीठाधीश्वर ने वस्त्र देकर साधु संतो को विदाई दी
Buxar, Buxar | Nov 25, 2024 बक्सर पंचकोसी परिक्रमा सोमवार को बसांव मठ स्थित विश्राम सरोवर पर साधु संतो के विदाई के साथ संपन्न हो गया. विदाई विश्राम सरोवर पर बसांव पीठाधीश्वर अच्युत प्रपन्नाचार्य जी महाराज के हाथों किया गया. विश्राम सरोवर पर मौजूद सैकडों की संख्या में साधु संतो को बसांव पीठ के माध्यम से प्रसाद ग्रहण कराया गया. इसके बाद बसांव पीठाधीश्वर ने साधु संतो को विदाई दी.