लक्सर में दो ग्राम पंचायतों में उपचुनाव संपन्न, ऋतु रानी और रेखा रानी बनीं ग्राम प्रधान!
हरिद्वार जनपद के लक्सर विकासखंड की रायसी और अकौढ़ा खुर्द ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। मतगणना के बाद रायसी से ऋतु रानी और अकौढ़ा खुर्द से रेखा रानी को विजयी घोषित किया गया। जीत के बाद दोनों नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों का समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।
एसडीएम अनिल शुक्ला ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई और विजयी प्रत्याशियों को जीत के प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए।
देखिए लक्सर की दोनों ग्राम पंचायतों के उपचुनाव की पूरी खबर और जानिए क्या रहा खास!
#Laksar #UttarakhandNews #HaridwarNews #GramPanchayatElection #Raisi #AkaudhaKhurd #RituRani #RekhaRani #BreakingNews #TheNetworkNewsIndia