नगरी: सिहावा में रथयात्रा से पहले पुलिस ने किया अलर्ट, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए ली बैठक
आगामी 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को लेकर सिहावा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष भी सिहावा और भीतररास से दो भव्य रथयात्राएं निकाली जाएंगी। पिछले वर्ष रथयात्रा के दौरान हुई भगदड़, धक्का-मुक्की और विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस बार सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।