कोलेबिरा: कोलेबिरा के जनजातीय कौशल केंद्र में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
कोलेबिरा स्थित जनजातीय कौशल केंद्र में रविवार सुबह 9 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। डायरेक्टर क्रांति मिश्रा ने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। कार्यक्रम में प्रभु कश्यप, संध्या देवी एवं डोली देवी ने योग के महत्व और लाभों की जानकारी दी।