गुरुआ: पिरवा में अठारह वर्ष बाद बच्चो को मिला अपना स्कूल का भवन,विधायक ने किया उद्वघाटन
Gurua, Gaya | Mar 15, 2024 गुरुआ विधान सभा क्षेत्र का विधायक विनय कुमार यादव ने शुक्रवार को प्रखंड के प्राइमरी स्कूल पिरवा का नवनिर्मित भवन का उद्वघाटन किया। प्राइमरी स्कूल पिरवा को स्थापित होने के अठारह वर्ष बाद अपना भवन मिला। भवन बनकर तैयार होने से स्कूली बच्चों, अभिवावकों व ग्रामीणों में काफी खुशी है।