गुरुआ: चोरी की बाइक से हो रही थी शराब तस्करी, पुलिस ने गुनेरी आहर के पास से एक को दबोचा
Gurua, Gaya | Mar 15, 2024 गुरुआ थाने की पुलिस ने शुक्रवार को गुनेरी आहर के पास से खदेड़ कर एक युवक को चोरी की बाइक समेत पचास लीटर देसी शराब धर दबोचा। मिली जानकारी अनुसार आमस थाना के लेमबुआ गांव का बासुदेव पासवान का पुत्र नीतीश कुमार चोरी की बाइक पर पचास लीटर देसी शराब लेकर गुनेरी गांव की ओर जारहा था। इसकी भनक गुरुआ थाने की पुलिस को मिली। भनक लगते ही गुरुआ पुलिस ने युवक को पीछा किया।