धनौरा: गजरौला मंडी धनोरा रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में मारी टक्कर, पिता-पुत्र हुए हादसे का शिकार
गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर जोगीपुरा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पिता-पुत्र सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार गजरौला क्षेत्र निवासी अशोक अपने पुत्र हर्षित के साथ स्कूटी से मेरठ दवाई लेने जा।