फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी एवरन में शनिवार की शाम दो भतीजो ने सोनपाल नामक वृद्ध को मारपीट कर सिर फोड़ दिया। जिससे वृद्ध घायल हुआ है। घटना के पीछे गाली गलौज का विरोध करना बताया जा रहा है। मामले को लेकर पीड़ित ने आरोपी भतीजो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।