राजमहल: राजमहल प्रखंड सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण संपन्न
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सोमवार को अपराह्न करीब 4 बजे राजमहल प्रखंड सभागार कक्ष में स्वयंसेवकों के लिए प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. यूसुफ ने किया। इस दौरान बीडीओ मो. यूसुफ ने सभी प्रतिभागियों को निष्ठा व जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।