अमड़ापाड़ा: गुम्मा मोड के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
Amrapara, Pakur | Jul 30, 2025 अमड़ापाड़ा सीमावर्ती क्षेत्र के गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम्मा मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद से ही दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग को गुम्मामोड़ के पास उग्र ग्रामीणों ने जाम कर दिया.