बहराइच: झुंडी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अमरूद के पेड़ से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत झुंडी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अमरूद के पेड़ से लटकता हुआ विवाहिता का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच की जा रही है।