बिजावर: सटई में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की
गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे नगर सटई में ईद-उल-अजहा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। बस स्टैंड स्थित ईदगाह में सुबह सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा कर मुल्क और शहर में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।