बदायूं: खासपुर गांव में दरवाजे पर भैंस बांधने के विवाद में पति-पत्नी को चार लोगों ने लाठी-डंडा मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Oct 13, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के खासपुर गांव में दरवाजे पर भैंस बांधने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने 60 वर्षीय जाहिद पुत्र तालिब अली उनकी पत्नी मुकीम बानो के लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल जाहिद और मुकीम वानो का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।