प्रतापगढ़: ढकवा नगर नहर में गिरी अनियंत्रित कार, एयरबैग ने बचाई दो युवकों की जान, बदलापुर में चल रहा इलाज
तेज रफ्तार अनियंत्रित कार नहर में गिर गई। एयरबैग खुल जाने से कार पर सवार दोनों युवक की जान बच गई। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है।मंगलवार की शाम 5 बजे लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा पंच कार ढकवा नहर के पास अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा घुसी। इस घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के शिकार युवकों की पह