खंडवा कृषि उपज मंडी में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब गेहूं के दाम में अचानक करीब 300 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट से नाराज किसानों ने जोरदार हंगामा कर दिया। सुबह तुलाई शुरू होते ही व्यापारियों द्वारा कम भाव घोषित किए गए, जिससे किसानों में आक्रोश फैल गया।