हुज़ूर: भोपाल में अवैध मीट दुकानों पर बड़ी कार्रवाई, ₹35 हजार का जुर्माना वसूला गया
Huzur, Bhopal | Dec 1, 2025 भोपाल के करोंद और हाउसिंग बोर्ड इलाके में सोमवार को नगर निगम ने अवैध मीट दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की। गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर भी सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 17 केस में 35 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। जोन-17 के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामरतन लोहिया के नेतृत्व में निगम और पुलिस की टीम पहुंची, जिससे कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया|