जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. ज्ञानचंद जैन को श्रद्धांजलि दी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कुनकुरी पहुंचे, जहां उन्होंने अपने स्कूल के सहपाठी प्रदीप कुमार जैन के निवास पहुंचकर उनके पिता स्व. ज्ञानचंद जैन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने भी स्व. ज्ञानचंद जैन को नमन कर श्रद्धांजलि दी।