इटावा: सपा महासचिव शिवपाल ने इटावा कॉपरेटिव बैंक पर किया ध्वजारोहण, भाजपा सरकार में सभी को करना पड़ रहा साबित
Etawah, Etawah | Jan 26, 2026 इटावा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक में 9 बजे 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने ध्वजारोहण किया और इसके साथ ही वहां मौजूद बैंक अधिकारी कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं को संविधान और देश की एकता अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर व्यक्ति को कुछ न कुछ साबित करना पड रहा है।