इटावा: इटावा के राजकीय बाल सुधार गृह से फरार दूसरे किशोर का 48 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, केयर टेकर समेत 2 कर्मी निलंबित
Etawah, Etawah | Jan 25, 2026 राजकीय बाल सुधार गृह से शुक्रवार रात 25 फीट की दीवार कूदकर फरार हुए 17 वर्षीय किशोर का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। सिविल लाइंस और एसओजी टीम उसकी खोजबीन में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है, लेकिन रविवार रात 8 बजे तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है।प्रारंभिक जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में केयर टेकर समेत 2 कर्मियों को निलंबन की कार्यवाही की गई।