इटावा: 10 माह के बच्चे की चोरी का खुलासा करने पर इटावा GRP थानाध्यक्ष और उपनिरीक्षक होंगे सम्मानित, ADG देंगे सम्मान
Etawah, Etawah | Jan 25, 2026 नदंन कानन एक्सप्रेस में दस माह के बच्चा चोरी के मामले का छह दिन में सफलता पूर्वक खुलासा करने वाले जीआरपी इटावा थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार एवं उपनिरीक्षक राहुल कुमार को सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान एडीजी रेलवे प्रकाश डी के द्वारा आगरा पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी रविवार शाम 4 बजे मिली