सिकंदरा: सिकंदरा में सूर्या होटल की पार्किंग से बाइक चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद हुआ; पुलिस जांच में जुटी
सिकंदरा कस्बे स्थित सूर्या होटल की पार्किंग से गुरुवार रात एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। पटेल नगर सिकंदरा निवासी इमरान गुरुवार रात करीब 9 बजे अपनी बाइक से सूर्या होटल खाना खाने गया था।